- Hindi News
- कंचनबाग में निगम ने अवैध निर्माण तोड़ा, दूसरा छोड़ा
कंचनबाग में निगम ने अवैध निर्माण तोड़ा, दूसरा छोड़ा
इंदौर| साउथतुकोगंज से लगे कंचनबाग क्षेत्र में नगर निगम ने एक बिल्डिंग के एक फ्लोर का अवैध निर्माण तोड़ दिया। यह कार्रवाई रहवासियों की शिकायत पर की गई। निगम को यहां बने 75, तुकोगंज की शिकायत मिली थी कि जी प्लस-2 की अनुमति पर भवन मालिक ने जी प्लस-3 बना लिया। निगम ने इसे तोड़ दिया। पास में ही 78 नंबर के प्लॉट पर अवैध रूप से पेंट हाउस बनाया गया है, जिसे निगम ने छोड़ दिया।