पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेंगलुरू से विमान में आए होटल मैनेजर के बैग से मंगलसूत्र चोरी

बेंगलुरू से विमान में आए होटल मैनेजर के बैग से मंगलसूत्र चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर| शादीसमारोह में शामिल होने के लिए बेंगलुरू से मुंबई होते हुए फ्लाइट से इंदौर आए होटल के जनरल मैनेजर के बैग से मंगलसूत्र चोरी हो गया। इंदौर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्होंने सामान चेक किया तो घटना का पता चला।

एरोड्रम पुलिस के अनुसार घटना भूषण पिता शरद कुमुद के साथ हुई। वे बेंगलुरू में निजी होटल में जनरल मैनेजर हैं। उन्होंने बताया परिजन की शादी में शामिल होने के लिए वे बुधवार को बेंगलुरू से सुबह 11.20 बजे फ्लाइट में बैठे थे। 12.40 बजे मुंबई पहुंचे। दोपहर 2 बजे मुंबई से इंदौर के लिए फ्लाइट में बैठे। इंदौर पहुंचने के बाद उन्होंने बैग खोला तो सामान अस्त-व्यस्त था। उन्होंने पूरा सामान चेक किया तो बैग में रखा 11 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र नहीं था। घटना की जानकारी उन्होंने परिजन को दी, जिसके बाद वे थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस यह पता लगा रही है कि सामान कहां चोरी हुआ।