पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बात करने के लिए 10वीं के छात्र से मोबाइल मांगा और भाग गया

बात करने के लिए 10वीं के छात्र से मोबाइल मांगा और भाग गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर|कोचिंग सेघर लौट रहे 10वीं के छात्र का मोबाइल बदमाश ले भागा। विजय नगर पुलिस के अनुसार वारदात एमआर-8 नर्सरी के पास हुई। एलआईजी कॉलोनी से कोचिंग पढ़कर साइकिल से लौट रहा 10वीं का छात्र संजय पिता भवानी राठौर नर्सरी के पास रुका। इसी बीच वहां एक युवक आया और जरूरी बात करने के लिए मोबाइल मांगा। पहले तो छात्र ने मोबाइल नहीं दिया, लेकिन उसके गिड़गिड़ाने पर मोबाइल दे दिया। बदमाश उसका मोबाइल लेकर भाग गया। छात्र ने उसका कुछ दूर तक पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया।