- Hindi News
- पुलिस अधिकारियों को दी जा रही ई मेल ट्रेसिंग की ट्रेनिंग
पुलिस अधिकारियों को दी जा रही ई-मेल ट्रेसिंग की ट्रेनिंग
पुलिसरेडियो ट्रेनिंग स्कूल (पीआरटीएस) में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पुलिस अधिकारियों को ई-मेल ट्रेसिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसमें 28 पुलिस अधिकारी शामिल हुए हैं।
पीआरटीएस के डायरेक्टर आईजी वरुण कपूर ने बताया पीआरटीएस में तीन साल से ‘दि ब्लू पॉम अभियान चल रहा है। इसके तहत 21 राज्य, सेना, अर्द्ध सैनिक बलों सहित छह संगठनों के तीन हजार अधिकारियों को 88 कार्यक्रमों के माध्यम से साइबर अपराधों से निपटने की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। प्रदेश के पुलिस अधिकारियों से लिए ई-मेल ट्रेसिंग कोर्स शुरू किया है।
आईजी ने बताया तीन दिनी ट्रेनिंग प्रोग्राम में अधिकारियों को बताया जाएगा कि साइबर अपराधों से जुड़े ई-मेल को किस तरह ट्रेस किया जाए? साइबर अपराधों से जुड़ी भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।
ट्रेनिंग में बालाघाट, सीधी, अशोक नगर, दमोह, शाजापुर, नरसिंहपुर, सतना, रायसेन, दतिया, आगर, अनूपपुर, शिवपुरी, जबलपुर, कटनी, मंदसौर, सीहोर, डिंडोरी, मंडला, खंडवा, बुरहानपुर और छिंदवाड़ा के उप निरीक्षक से लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हुए हैं।