सामान्य आवक से शकर के भाव में गिरावट
शकरबाजार में आवक सामान्य रही, लेकिन भाव में 10 रुपए का उतार देखने को मिला। खोपरा गोला, खोपरा बूरा और हल्दी में भाव स्थिर बने रहे। साबूदाने में सेलम के बाजार में 25 से 50 रुपए तक तेज रहे। हालांकि स्थानीय बाजार में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।
शकर में बोरी के भाव 2800 से 2810 रुपए रहे और कट्टे के भाव 2750 से 2760 रुपए रहे। आवक 10 गाड़ी की बताई गई। गुड़ कटोरा 3050 से 3150 डब्बा 2750 से 2800 बाल्टी 2750 से 2800 लड्डू 3200 रुपए के भाव रहे। हल्दी सांगली 128 निजामाबाद 95 से 105 रुपए िकलो के भाव रहे। पावडर (20 िकलो) 1431 इंडिया 1331 मयूर 1271 सुपर ग्राउंड 721 रुपए के भाव रहे। खोपरा गोला 167 बक्से में 175 खोपरा बूरा 2000 मीडियम 2200 ऊंचे में 2725 रुपए के भाव रहे। नारियल 120 भरती 1200 से 1230 160 भरती 1150 से 1180 200 भरती 1150 से 1180 250 भरती 1130 से 1160 रुपए और आवक 8गाड़ी की रही। साबूदाना सच्चामोती 1 िकलो पैिकंग में 7710 सच्चामोती लूज में 6335 ग्लास 7200 शिवज्योति मीडियम 5875 सच्चामोती पोहा 1 िकलो पैिकंग में 3750 सच्चामोती पोहा लूज में 3275 रुपए के भाव रहे।