पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कश्मीर की तर्ज पर प्रदेश में बनेंगे हाउस बोट

कश्मीर की तर्ज पर प्रदेश में बनेंगे हाउस बोट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाउसबोट पर ठहरने के लिए अब पर्यटकों को कश्मीर और केरल नहीं जाना होगा। इंदौर संभाग में ही इंदिरा सागर बांध के समीप हनुमंतिया गांव में मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम हाउस बोट सहित क्रूज, कॉटेज अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाते हुए नया पर्यटन स्थल विकसित कर रहा है। इसी तरह ओंकारेश्वर के पास सैलानी आईलैंड पर स्कीप रिसॉर्ट तैयार किया जाएगा। पर्यटन निगम छह माह में इंदौर संभाग में ये दोनों नए पर्यटन स्थल विकसित करते हुए पर्यटकों के लिए खोल देगा।

निगम इन दोनों स्थानों पर पर्यटन केंद्र विकसित करने के लिए 30.5 करोड़ से ज्यादा राशि खर्च करेगा। पर्यटन निगम इंदौर के जीएम एम.एन. जमाली ने बताया इस योजना के लिए हाल ही में उन्होंने पर्यटन निगम के एमडी अश्विनी लोहाणी के साथ दोनों जगह का दौरा किया और वहां कार्य भी शुरू किया जा चुका है। उन्होंने बताया हनुमंतिया का प्रोजेक्ट प्रदेश का पहला ऐसा प्रोजेक्ट होगा जहां हाउस बोट में ठहरने की सुविधा होगी। ये हाउस बोट पानी पर तैरेंगे भी। इस प्रोजेक्ट पर 20 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं सैलानी आईलैंड को स्कीप रिसोर्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पर्यटक वाटर स्किपिंग और सर्फिंग का आनंद ले सकेंगे। इस प्रोजेक्ट पर 10.5 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इन दोनों ही स्थानों पर होटल भी होंगे और इंदौर की तरह क्रूज, वाटर स्कूटर, जलपरी और पैडल बोट भी होंगे।

नया पर्यटन केंद