- Hindi News
- गुंडे ने छेड़ा तो छात्रा ने कॉलर पकड़कर पीटा
गुंडे ने छेड़ा तो छात्रा ने कॉलर पकड़कर पीटा
रावजीबाजार क्षेत्र में रविवार रात नशे में उत्पात मचाने वाले गुंडों के एक साथी ने सोमवार को स्कूल जा रही नौवीं की एक छात्रा से छेड़छाड़ की। छात्रा ने भी साहस दिखाकर गुंडे की कॉलर पकड़ ली और तमाचे जड़ दिए। यह दृश्य देख राहगीर भी रुके और गुंडे को पकड़ने के लिए दौड़ लगा दी। बाद में रिपोर्ट लिखाने के बाद पुलिस ने पुलिस ने गुंडे को ढूंढकर उसका जुलूस निकाला। रविवार को पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसके कारण गुंडे ऐसा दुस्साहस कर पाए।
टीआई सीएस चढ़ार ने बताया घटना भीमगिरी गली की है। यहां रहने वाली 15 वर्षीय नौवीं की छात्रा तीन सहेलियों के साथ स्कूल जाने के लिए बस स्टॉप पर खड़ी थी। तभी इलाके का गुंडा गुलशन पिता प्रेमचंद आडिया (18) वहां आया और छात्रा से छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने हिम्मत दिखाकर गुंडे की शर्ट पकड़कर उसे चांटे जड़े तो वह गाली-गलौज करने लगा। राहगीर इकट्ठा हुए तो वह भाग निकला। छात्रा ने घर पहुंचकर भाभी को घटना बताई तो वे उसे लेकर रावजी बाजार थाने गईं। क्षेत्र के रहवासी भी थाने पहुंचे और पुलिस पर गुंडों के खिलाफ सख्ती दिखाने की मांग की।