पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली में खराब मौसम के चलते इंदौर में खड़ा रहा विमान

दिल्ली में खराब मौसम के चलते इंदौर में खड़ा रहा विमान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीमें खराब मौसम के कारण सोमवार को फिर हवाई यातायात प्रभावित हुआ। दिल्ली जाने के लिए एयर इंडिया का एक विमान इंदौर एयरपोर्ट पर ही दो घंटे तक खड़ा रहा। इस दौरान यात्री सिक्युरिटी होल्ड एरिया में ही परेशान होते रहे।

विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया का विमान सुबह 7.15 बजे मुंबई से इंदौर आकर 7.50 बजे दिल्ली जाता है। यह विमान तय समय पर मुंबई से इंदौर तो आया, लेकिन दिल्ली में खराब मौसम के कारण उड़ने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद यात्रियों को विमान में बैठाने के बजाए सिक्युरिटी होल्ड एरिया में ही रोक दिया गया। एयरलाइंस अधिकारियों ने बताया कि यह विमान करीब सवा दो घंटे लेट 8.10 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो सका। एयर इंडिया की शाम को दिल्ली से आने वाली उड़ान भी लेट रही।