- Hindi News
- ड्यूटी पर लौटे कर्मचारी ने फिर की छेड़छाड़
ड्यूटी पर लौटे कर्मचारी ने फिर की छेड़छाड़
देवीअहिल्या यूनिवर्सिटी में कार्यरत एक कर्मचारी पर फिर छेड़छाड़ का आरोप लगा। इस बार उसके खिलाफ लिखित शिकायत महिला वार्डन ने की। यूनिवर्सिटी अब आरोपी के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज करवाएगी। इससे पहले भी उसे एक छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में निलंबित किया जा चुका है। कुछ दिन पहले ही वह नौकरी पर लौटा।
स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन विभाग में कार्यरत कर्मचारी लाखनसिंह टैगोर पर यह आरोप अन्य विभाग की महिला ने लगाया। उसने लिखा कि लाखन ने कई बार रास्ता रोककर उससे छेड़छाड़ की। कई बार समझाने के बाद भी वह नहीं माना। अब वह उसके मोबाइल पर भी अश्लील मैसेज भेजने लगा है। पत्र की प्रति कुलसचिव आर.डी. मूसलगांवकर को भेजी गई। उन्होंने तत्काल मामले की जांच कर कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने तथा निलंबित करने की बात कही।