सर्टिफिकेट्स नहीं ले जाएंगे आगे
सर्टिफिकेट्स नहीं ले जाएंगे आगे
लोवेलने कहा यंग मॉडल्स सर्टिफिकेट्स पर ध्यान दे रहे हैं। किसी बड़े इंस्टिट्यूट के ठप्पे के पीछे भाग रहे हैं और इसके लिए लाखों रुपए खर्च कर रहे हैं। जबकि सर्टिफिकेट्स उन्हें अपनी मंजि़ल तक नहीं ले जाएंगे। उन्हें प्रैक्टिकल नॉलेज लेना होगा।
फाइनेंशियली इनसिक्योर है मॉडलिंग
एकमॉडल में लुक से ज्यादा मैच्योरिटी ज्यादा मायने रखती है। जब यह नहीं होगी तो फैशन को सही तरह से प्रेजेंट नही कर पाएगा। शुरुआती दौर में लुक मायने रखता है, लेकिन अलग पहचान आपकी अपनी एप्रोच से ही बनेगी। सोच समझकर इस फील्ड में आएं क्योंकि चमक दमक वाला यह फील्ड फाइनेंशियली इनसिक्योर है।
INTERVIEW
सिटीरिपोर्टर }शाहरुख खान, रितिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा सहित बॉलीवुड के तकरीबन सभी स्टार्स को ग्रूमिंग लेसंस दे चुके इंटनेशनल फैशन कोरियोग्राफर ग्रूमिंग ट्रेनर लोवेल प्रभु मंगलवार शाम इंदौर पहुंचे। वे 13 फरवरी को होनेवाले मिस्टर एंड मिस सेंट्रल इंडिया फैशन शो में इंदौर के मॉडल्स को ग्रूम करेंगे। उनके साथ एक्टर राहुल वाधवा और मिस पूना सयाली भी इंदौर आई हैं। सिटी भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया कि मॉडल की मेच्योरिटी उसका एक्स फैक्टर है।
लोवेल प्रभु
राहुल वाधवा मॉडल सयाली
आउटफिट्स नहीं मॉडल की मेच्योरिटी है उसका एक्स फैक्टर