- Hindi News
- अनिल अंबानी दौड़ेंगे इंदौर मैराथन में, आप दौड़ रहे हैं या नहीं?
अनिल अंबानी दौड़ेंगे इंदौर मैराथन में, आप दौड़ रहे हैं या नहीं?
सिटी रिपोर्टर }इंदौर शहर में 22 फरवरी को होने जा रही जियो इंदौर हाफ मैराथन में उद्योगपति अनिल अंबानी भी हिस्सा लेंगे। इंदौर मैराथन उन्हीं स्टैंडर्ड्स पर हो रही है जिन पर लंदन, बोस्टन, मुंबई, दिल्ली और जयपुर जैसे देश-दुनिया के बड़े शहरों में इंटरनेशनल मैराथंस होती रही हैं। इसमें कुछ इंटरनेशनल मैराथनर्स और सेलिब्रिटीज़ भी शामिल होंगे।
तीन चरणों में होने वाली इस मैराथन की खासियत यह है कि इसमें आप पहला स्थान पाएं या आखिरी, आपको मैराथन में दौड़ने का सर्टिफिकेट मिलेगा, वह भी आपकी एक्यूरेट टाइमिंग के साथ। आपको दौड़ने से पहले जो चिप दी जाएगी उसके ज़रिए मैराथन के रूट पर जगह-जगह लगे सेंसर्स आपको ट्रैक करेंगे।