इंदौर को मिले 3 और एएसपी
गुरुवाररात 66 आईपीएस का तबादला कर दिया गया। इंदौर पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में एडीजी का पद बनाते हुए यहां एके जैन को पदस्थ किया गया है। सीएसपी सराफा आदित्यप्रताप सिंह को इंदौर में ही एएसपी बनाया गया। भोपाल में पदस्थ एआईजी सिमाला प्रसाद और एसएस गौर को इंदौर एएसपी बनाया गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव को सीएसपी बनाया गया है। आरके अरुसिया को भोपाल से पुलिस अधीक्षक पीआरटीएस इंदौर भेजा गया। पूरीसूची पेज 4 पर