पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई में लापरवाही तो मौके पर सस्पेंड होंगे दरोगा

सफाई में लापरवाही तो मौके पर सस्पेंड होंगे दरोगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी बदहाल सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कलेक्टर ने निगम के तमाम 15 जोनों की कमान गुरुवार को सात एसडीएम को सौंप दी। शुक्रवार से शहर की सफाई एसडीएम की निगरानी में ही होगी। गड़बड़ी पाई गई तो मौके पर ही दरोगा सस्पेंड होंगे। समय पर कचरा नहीं उठा तो कचरा उठाने वाली कंपनी एटूजेड पर कार्रवाई की जाएगी।

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने शहर की सफाई का जिम्मा अपने हाथों में लिया है। गुरुवार को कलेक्टर आकाश त्रिपाठी, निगम कमिश्नर राकेश सिंह और अपर आयुक्त स्वास्थ्य एसके कथुरिया को साथ लेकर शहर में घूमें। कई जगह केवल कचरा बिखरा हुआ मिला बल्कि भरी पेटियों के आस-पास भी कचरा फैला हुआ नजर आया। शेष-पेज 6 पर

इसकेबाद कलेक्टर ने सफाई व्यवस्था के लिए तमाम एसडीएम को सुबह से अपने-अपने क्षेत्र के जोन में सुबह से रोजाना निरीक्षण करने के आदेश जारी किए।



मौके से वाट्स एप पर कलेक्टर को फोटो भेजेंगे एसडीएम

- मौके पर सफाई ठीक से होने या होने की तस्वीर निरीक्षण के दौरान ही एसडीएम को वाट्स एप के जरिये कलेक्टर को भेजना होगी।

- कचरे के साथ आवारा पशुओं के घूमने को लेकर भी एसडीएम कलेक्टर को मौके से रिपोर्ट देंगे।



ये है जिला प्रशासन की सफाई व्यवस्था का प्लान

- हर एसडीएम को निगम के दो-दो जोन की जिम्मेदारी।

- कलेक्टर खुद भी सुबह शहर में औचक निरीक्षण कर करेंगे।

- एसडीएम से कहा गया है कि वे सफाई के लिए झाडू लगवाने, कचरा पेटी में ही सफाईकर्मी द्वारा कचरा डाले जाने, और कचरा पेटी एटूजेड कंपनी द्वारा ट्रेंचिंग ग्राउंड पर समय पर ले जाने की प्रक्रिया को सुनिश्चित करवाएंगे।

- निगम के सफाईकर्मियों के हाजरी रजिस्टर भी जांचे जाएंगे, जो गैरहाजिर होगा उसका वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।

- अभी कलेक्टर ने शहर के 140 प्रमुख स्थलों पर निगम के सफाई कर्मचारी सुबह 11 से शाम 5 बजे तक लगाए हैं, 60 और स्थान चिन्हित कर कर्मचारी लगाए जाएंगे।





शहर में बुरी हालत है, सुधार जरूरी

शहर में आज हमने जो दौरा किया, उससे लग रहा है कि 25 फीसदी स्थानों पर कचरा समय पर नहीं उठ रहा है। कई जगह बुरी हालत है और सुधार बहुत जरूरी है। कचरे पर प्रशासन लगातार नजर रखेगा और औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।- आकाश त्रिपाठी, कलेक्टर

जोनलअफसरों के नाम और नंबर

जोन नंबर अधिकारी नंबर

जोन-1विव