स्कीम 140 में सवा छह करोड़ तक के ऑफिस
इंदौरविकास प्राधिकरण ने अपनी सबसे महत्वपूर्ण स्कीम 140 में बनी हाइराईज (आनंद वन) में 18 ऑफिस और दुकानों के लिए बुकिंग शुरू करने का फैसला लिया है। यहां जो जमीनों के भाव हैं, उसके मुताबिक ही दुकान और ऑफिस के रेट तय किए गए हैं। इनकी कीमत डेढ़ करोड़ से सवा छह करोड़ रुपए तक हैं। बुकिंग का फॉर्म जमा करने के लिए अर्नेस्ट मनी के रूप में 20 लाख रुपए जमा करने होंगे।
आईडीए सीईओ दीपक सिंह के मुताबिक दो ब्लॉक में आईडीए ने दुकानें-ऑफिस निकाले हैं। इनका साइज सामान्य से काफी बड़ा है। 12 से 27 फरवरी तक इसके फॉर्म मिलेंगे जो 28 फरवरी की शाम 4 बजे तक जमा करने होंगे। इसी दिन शाम 4.15 बजे ऑफर खोले जाएंगे। यहां जो सबसे महंगी और बड़ी दुकान है उसका प्लॉट 8360 वर्गफीट है।
ब्लॉक नं. आरसीएम-11
706.0580706सामान्य
571.86 80706सामान्य
681.30 80706अजजा
413.88 64566अ.पि.वर्ग
334.09 64566सामान्य
403.61 64566सामान्य
452.25 64566सामान्य
252.24 64566अजा
254.36 64566सामान्य
468.40 64566सामान्य
(एरिया रेट दोनों प्रति वर्ग मीटर में)
ब्लॉक नं. आरसीएम-10 में
एरिया रेट आरक्षण श्रेणी
776.9480706सामान्य
578.31 80706अजा
674.80 80706सामान्य
412.63 64566सामान्य
337.88 64566सामान्य
399.42 64566अ.पि.वर्ग
448.65 64566सामान्य
253.94 64566सामान्य