पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मालिनी गौड़ ने कहा विधायक भी रह सकती हूं, कोई वैधानिक अड़चन नहीं

मालिनी गौड़ ने कहा-विधायक भी रह सकती हूं, कोई वैधानिक अड़चन नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महापौरके साथ विधायक के पद पर रहने में किसी तरह की वैधानिक परेशानी नहीं है। बावजूद संगठन जो निर्णय लेगा वह सर्वमान्य होगा। यह बात महापौर और विधायक मालिनी गौड़ ने सोमवार को चर्चा में कहीं। गौड़ प्रदेश के अन्य निकायों से निर्वाचित भाजपा के महापौर के साथ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मिलने भोपाल पहुंची थीं। यहां मीडिया से चर्चा में यह बात सामने आई कि गौड़ ने विधायक पद पर बने रहने की भी मंशा जताई है। हालांकि जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने वैधानिक स्थिति की बात कही थी। बाकी निर्णय तो संगठन को लेना है। गौड़ ने अन्य शहरों के महापौर के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अमेरिका के दौरे में मिली सफलता पर बधाई दी तो सीएम ने नवनिर्वाचित मेयर को ऐतिहासिक वोटों से जीतने पर बधाई दी। सीएम ने सभी मेयर से यह भी कहा कि अब अच्छा काम करना है। इसके बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय पर भी मेयर पहुंचीं और सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित बैठक में शामिल हुईं।

तयनहीं हुई शपथ की तारीख

गौड़ने शपथ-ग्रहण समारोह को लेकर तारीख तय होने पर कहा कि अभी निर्वाचन का नोटिफिकेशन आना बाकी है, इसलिए तारीख तय नहीं की गई है। अगले दो दिन में नोटिफिकेशन के साथ तारीख भी तय हो जाएगी।