पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पासपोर्ट कैम्प 15फरवरी को लगने वाले कैम्प के लिए ‌‌‌आज करें आवेदन

पासपोर्ट कैम्प- 15फरवरी को लगने वाले कैम्प के लिए ‌‌‌आज करें आवेदन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | संभागके लोगों के लिए इंदौर कलेक्टोरेट में 14 15 फरवरी को लग रहे पासपोर्ट सेवा कैम्प में अपॉइंटमेंट के लिए सोमवार सुबह 11 बजे खुली वेबसाइट करीब सात मिनट में ही बंद हो गई। वेबसाइट खुलते ही कई आ‌‌‌वेदकों ने एक साथ आवेदन कर दिए, इसमें 125 आवेदकों को 14 फरवरी के कैम्प के लिए समय तारीख दे दी गई। 15 फरवरी के कैम्प के लिए अब आ‌‌वेदक 10 फरवरी को सुबह 11 बजे पासपोर्ट इंडिया की वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे। इस दिन के लिए भी 125 आवदेकों को समय दिया जाएगा।