पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंदौर पचमढ़ी का सफर अब कीजिए वॉल्वो बस में, सुविधा इसी सप्ताह से

इंदौर-पचमढ़ी का सफर अब कीजिए वॉल्वो बस में, सुविधा इसी सप्ताह से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर |इंदौर सेपचमढ़ी का सफर अब वॉल्वो बस से हो सकेगा। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम इंदौर ने इसके लिए दो वॉल्वो बसें भी खरीद ली हैं। एक बस सुबह इंदौर से पचमढ़ी और एक बस शाम को पचमढ़ी से इंदौर के लिए चलेगी। संभावना है कि इसी सप्ताह यह सुविधा शुरू हो जाएगी। इंदौर से पचमढ़ी के लिए अभी लक्जरी बसों की सुविधा उपलब्ध नहीं है। पर्यटन निगम इंदौर के जीएम एमएन जमाली ने बताया बुधवार तक बसें इंदौर जाएंगी, इनका रजिस्ट्रेशन और परमिट लेकर इसी सप्ताह बसों का संचालन शुरू करने की हमारी तैयारी है। दूसरे चरण में इंदौर से खजुराहो, बुरहानपुर, नीमच, मांडू, जबलपुर और ग्वालियर के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी।