फुटबॉल स्पर्धा का भूमिपूजन
इंदौर | शास्त्रीक्लब की मेजबानी में लक्ष्मणसिंह गौड़ स्मृति अभा फुटबॉल स्पर्धा 11 फरवरी से चिमनबाग मैदान पर आयोजित होगी। नूतन स्कूल के मैदान पर स्पर्धा स्थल का भूमि पूजन पूर्व एमआईसी सदस्य जवाहर मंगवानी, पार्षद मनोज मिश्रा, दीपिका नाचन, प्रणव मंडल जसराज मेहता के आतिथ्य में किया गया।
स्पर्धा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में इंदौर महू की टीमें खेलेंगी। दूसरे चरण में देश की नामी टीमों के साथ पहले चरण से क्वालिफाई करने वाली टीमें खेलेंगी।