पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएफ इंटर फ्रंटियर शूटिंग स्पर्धा आज से

बीएसएफ इंटर फ्रंटियर शूटिंग स्पर्धा आज से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | बीएसएफकी इंटर फ्रंटियर प्लाटून वैपंस शूटिंग चैंपियनशिप 10 फरवरी से रेवती रेंज में आरंभ होगी। पांच दिवसीय स्पर्धा में बीएसएफ के 11 फ्रंटियर्स के 900 शूटर्स हिस्सा लेंगे। इसमें व्यक्तिगत और टीम मुकाबलों में कुल 96 पदक दांव पर होंगे। इसके अलावा प्लाटून वैपन्स ट्रॉफी और ओवरऑल चैंपियनशिप जीतने वाले को जनरल रैना ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।सीएसडब्ल्यूटी के आईजी कमांडेंट एसके वर्मा ने बताया इसमें श्रीनगर, जम्मू, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, मेघालय, मणिपुर और कछार, गुवाहाटी, दक्षिण बंगाल, उत्तर बंगाल और त्रिपुरा के निशानेबाज हिस्सा लेंगे। स्पर्धा का उद्घाटन समारोह मंगलवार को सुबह 10 बजे रेवती रेंज पर आयोजित होगा।





बीएसएफ एकेडमी टेकनपुर के अपर महानिदेशक डॉ. ए.पी. माहेश्वरी समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। स्पर्धा में बीएसएफ में उपयोग होने वाले 7.56 एमएम राइफल, 7.62 एमएम एसएसजी राइफल, 5.56 एमएम एलएमजी, 9 एमएम पिस्टल, 9 एमएम कार्बाइन, 51 एमएम मोर्टार आदि के मुकाबले होंगे।