एनडीपीएस योग में ओवरऑल चैंपियन
इंदौर | परमानंदयोग संस्थान द्वारा आयोजित इंटर स्कूल योग स्पर्धा में एनडीपीएस लगातार तीसरे वर्ष ओवरऑल चैंपियन रहा। स्पर्धा में स्कूल के अक्षत परमार, समीर शर्मा, रितिका जैन, रिद्म तिवारी, दिव्या ताताचार्य, शेजल पाटिल, नमन पोरवाल, ध्रुव अग्रवाल ने स्वर्ण, महिमा जोशी, साक्षी सप्रे, नंदिनी मवाने, समीर शर्मा तेजस जैन ने रजत पदक जीता।