पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बड़ा गणपति के और भी रहवासियों को मिला स्टे

बड़ा गणपति के और भी रहवासियों को मिला स्टे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़ागणपति से राजमोहल्ला चौराहे तक चौड़ी होने वाली रोड फिलहाल ठंडे बस्ते में चली गई है। गुरुवार को और भी रहवासी नगर निगम द्वारा दिए गए नोटिस को हाई कोर्ट में ले गए। इन लोगों को भी स्टे मिल गया। हाई कोर्ट में पहले मामला विचाराधीन है। इसके बावजूद नगर निगम ने 12 फरवरी को मकान, दुकान तोड़ने के नोटिस जारी कर दिए थे। गुरुवार को हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच के समक्ष आठ रहवासियों की याचिका पर सुनवाई हुई। हाई कोर्ट ने सभी को स्टे दे दिया। बुधवार को प्रशासन, निगम ने मार्किंग तक करवा ली थी। स्टे मिलने के बाद निगमायुक्त ने प्रशासन को स्टे की कॉपी भिजवा दी। इस पर गुरुवार और शुक्रवार को होने वाली कार्रवाई रोक दी गई।