जांच में आरोपी की मदद, एसआई लाइन अटैच
इंदौर| एरोड्रमथाने के सब इंस्पेक्टर ओंकारसिंह कुशवाह को आईजी ने लाइन अटैच कर दिया है। उसने धोखाधड़ी के एक केस में आरोपी को फायदा पहुंचाने की कोशिश की थी। डीएसपी आरसी राजपूत ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया मई में गांधी नगर संस्था की गड़बड़ी को लेकर रूपेश राठौर ने धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था। इस मामले की जांच एसआई कर रहा है। राठौर ने आईजी विपिन माहेश्वरी से शिकायत की थी कि एसआई ने संस्था के प्रबंधक फूलचंद पांडे को नौ महीने तक शहर में होते हुए गिरफ्तार नहीं किया। हाई कोर्ट में जमानत के लिए पेश किए गए प्रतिवेदन में पांडे के छह अपराधों के स्थान पर सिर्फ दो की जानकारी भेजी। दूसरे आरोपी विजय चंद्रावत की जमानत अर्जी खारिज होने के बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं किया।