पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदिर में पुष्प बंगला सजेगा, होंगे भगवान वेंकटेश के दर्शन

मंदिर में पुष्प बंगला सजेगा, होंगे भगवान वेंकटेश के दर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर| गुमाश्तानगर स्थित श्री तिरुपति बालाजी वेंकटेश देवस्थान का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव 16 से 18 फरवरी तक मनाया जाएगा। इस मौके पर भव्य महलनुमा साज सज्जा में भगवान वेंकटेश की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी।

देवस्थान ट्रस्ट के ट्रस्टी पुरूषोत्तम पसारी एवं लक्ष्मण पटवा ने बताया 16 फरवरी को सुबह भगवान के महाकलशाभिषेक से समारोह का शुभारंभ होगा। रात में भगवान बालाजी की सवारी मंदिर परिसर में निकलेगी। 17 फरवरी को सुबह तुलसी अर्चना तथा शाम पुष्प बंगला दर्शन का आयोजन होगा। पुष्प बंगले में भगवान वेंकटेश के दर्शन होंगे। इसका निर्माण कोलकाता के कारीगरों द्वारा किया जा रहा है। प्रचार प्रमुख राम मूंदड़ा ने बताया 19 फरवरी को शाम भगवान वेंकटेश नगर भ्रमण पर निकलेंगे। आयोजन में जगदगुरु रामानुजाचार्य झालरिया पीठाधिपति स्वामी श्री घनश्यामाचार्यजी महाराज तथा युवराज स्वामी श्री भूदेवाचार्य जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।