- Hindi News
- देवनारायण जयंती 15 को, शोभायात्रा निकलेगी
देवनारायण जयंती 15 को, शोभायात्रा निकलेगी
इंदौर| गुर्जरसमाज भगवान देवनारायण की जयंती 15 फरवरी को देवनारायण मंदिर में मनाएगा। इस अवसर पर सुबह 11 बजे नूतन स्कूल चिमनबाग से राम लक्ष्मण बाजार तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। समाज अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर शेतुर ने बताया यात्रा में सुसज्जित रथ पर भगवान देवनारायण विराजित रहेंगे। मंडलियां भजन गाती चलेंगी। इस उपलक्ष्य में 14 फरवरी को रात नौ बजे से रात्रि जागरण होगा। रविवार को प्रसादी वितरण होगा।