- Hindi News
- बांड तोड़ने वाले 215 गुंडों में 126 पश्चिम के
बांड तोड़ने वाले 215 गुंडों में 126 पश्चिम के
2014में इंदौर जोन के 9 जिलों में सैकड़ों गुंडों पर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। एसडीएम ने उनसे अपराध नहीं करने के लिए बांड भरवाए। इनमें इंदौर पश्चिम जिले के 126 गुंडों ने कानून का मजाक उड़ाया और बांड के बाद भी बेखौफ होकर अपराध किए। पुलिस इसके लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रही है और प्रशासन पुलिस को।
इंदौर जोन के इंदौर पूर्व, इंदौर पश्चिम, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और बुरहानपुर के गुंडों पर हुई कार्रवाई का भास्कर ने एनालिसिस किया। इसमें खुलासा हुआ कुल 215 गुंडों ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद भी अपराध किए। इसमें सबसे बड़ा आंकड़ा इंदौर पश्चिम जिले का है। इस इलाके के 126 गुंडों ने बांड तोड़े। पुलिस ने उनकी बांड राशि जब्त करने के लिए संबंधित एसडीएम को पत्र भेजा लेकिन जब तक कार्रवाई हो पाती बांड अवधि ही खत्म हो गई।
ये कैसी कार्रवाई