पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करुणा सागर अपार्टमेंट के हर ब्लॉक में अवैध निर्माण

करुणा सागर अपार्टमेंट के हर ब्लॉक में अवैध निर्माण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कनाड़ियाक्षेत्र में बने करुणासागर अपार्टमेंट में बिल्डरों ने खुलकर नियमों का उल्लंघन किया है। यहां अभी 6 ब्लॉक बने हैं, इनमें 20 हजार से 40 हजार वर्गफीट तक का अवैध निर्माण है। एक दिन हुई कार्रवाई के बाद यहां जिन लोगों ने फ्लैट खरीदे हैं, वे कलेक्टर से लेकर क्षेत्रीय विधायक से गुरुवार को मिले वहीं कांट्रेक्टर कंपनी के कार्यालय पर भी हंगामा किया। निगम यहां कार्रवाई करना चाहता है, इस बीच कलेक्टर ने यहां फ्लैट के हिसाब से अलग-अलग नोटिस देकर कार्रवाई के लिए कहा है।

यहां से मिले लोगों की गुहार पर कलेक्टर ने निगम को यह जरूर कहा है कि 10 प्रतिशत तक अवैध निर्माण हो तो कंपाउंडिंग की जा सकती है। पूरे मामले में निगम में शामिल हुए 29 गांवों में अब यह जांच का विषय है कि ऐसे कितने प्रोजेक्ट में नियमों की अनदेखी हुई है। कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने जरूर विभागीय अमले से इस संबंध में जांच के लिए कहा है।