- Hindi News
- विस क्षेत्र तीन में भी 10 आदर्श सड़कें बनेंगी
विस क्षेत्र तीन में भी 10 आदर्श सड़कें बनेंगी
भास्करद्वारा शुरू किए गए स्वच्छ इंदौर महा-अभियान के तहत गुरुवार को विस क्षेत्र तीन के 10 पार्षदों ने जनता को ऐसी सड़क सौंपने का वादा किया है, जिस पर बैठकर खाना खाया जा सके। क्षेत्र की अधिकांश सड़कें बनी हुई हैं, परंतु कहीं अतिक्रमण है तो कहीं हरियाली नदारद है। पार्षदों ने इनमें से कुछ सड़कों के लिए वादा किया कि वहां सफाई, हरियाली सहित अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।