- Hindi News
- निर्णय रणजीतहनुमान मंदिर में बनेगा वृद्धाश्रम, सत्संग हॉल
निर्णय- रणजीतहनुमान मंदिर में बनेगा वृद्धाश्रम, सत्संग हॉल
इंदौर। रणजीतहनुमान मंदिर में 50 बेड का वृद्धाश्रम बनाया जाएगा। इसके अलावा परिसर में करीब दो हजार लोगों की बैठक क्षमता वाला सत्संग हॉल का भी निर्माण किया जाएगा। मंिदर में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर गुरुवार को कलेक्टर आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में ये फैसले लिए गए। यह भी तय हुआ कि मंदिर के परिक्रमा पथ की 18 दीवारों पर सुंदरकांड का चित्रण किया जाए।