पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक माह में तैयार होगा चोइथराम ब्रिज

एक माह में तैयार होगा चोइथराम ब्रिज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। शहरके दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में दो साल से माणिकबाग रोड पर बन रहा चोइथराम ब्रिज एक माह में पूरा हो जाएगा। यहां एक लेन का काम पहले ही हो चुका है। दूसरी लेन में गर्डर डालने के साथ 80 प्रतिशत काम हो चुके हैं। निगम सिटी इंजीनियर हंस कुमार जैन के मुताबिक एक ओर जहां फिलहाल ट्रैफिक शुरू नहीं हुआ है, वहां एप्रोच रोड का काम होना है। साइड की रिटेनिंग वॉल का काम शुरू हो गया है। 7 करोड़ की लागत में बन रहा यह सिक्स लेन ब्रिज एक माह में पूरा हो जाएगा। इससे मंडी, चोइथराम चौराहा और बीच शहर से सीधे बीआरटीएस जाने की राह आसान हो जाएगी।