पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओल्ड डेलियंस अगले दौर में

ओल्ड डेलियंस अगले दौर में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | नूतनस्कूल मैदान पर आयोजित लक्ष्मणसिंह गौड़ स्मृति अभा फुटबॉल स्पर्धा के पहले चरण में ओल्ड डेलियंस, न्यू यूनाईटेड, सोनी ब्रदर्स, वेस्टर्न एकेडमी कुशाभाऊ ठाकरे क्लब ने अगले दौर में प्रवेश किया। स्पर्धा में सोनी ब्रदर्स ने पलासिया एफसी को 4-0 से हराया। सुयश भार्गव ने 2 तथा ध्रुव अजहर खान ने 1-1 गोल दागा। ओल्ड डेलियंस ने इंदौर स्पोर्ट्स एकेडमी को टाईब्रेकर में 5-4 से मात दी। अन्य मैचों में राहुल पटेल के 40वें मिनट में दागे गए गोल की बदौलत वेस्टर्न एकेडमी ने सनराइज एफसी को 1-0 से हरा दिया। वहीं कुशाभाऊ ठाकरे क्लब ने लीडर्स क्लब को 6-2 से मात दी। पांचवे मुकाबले में न्यू यूनाईटेड ने यंग फेडरेशन को टाईब्रेकर में 4-2 से हराया।