इंदौर | केरलमें आयोजित 35वें नेशनल गेम्स के बैडमिंटन स्पर्धा में मप्र के चार पदक पक्के हो गए हैं। मप्र के सौरभ वर्मा पुरुष एकल के फाइनल में पहुंचे। वहीं श्रियांशी परदेशी, समीर वर्मा, अभिमन्यु सिंह सेमीफाइनल में पराजित हुए। तीनों को कांस्य पदक शुक्रवार को मिलेंगे।