- Hindi News
- बाहा में पार्टिसिपेट करेगी कमिन्स की ऑल गर्ल टीम
बाहा में पार्टिसिपेट करेगी कमिन्स की ऑल गर्ल टीम
आईआईएसटी होस्ट करेगा बाहा 2015
upcoming event
सिटीरिपोर्टर } मैकेनिकलइंजीनियर्स के टैलेंट को परखने के लिए सोसायटी ऑफ आटोमोटिव इंजीनियर्स द्वारा 18 फरवरी से बाहा 2015 का आयोजन किया जा रहा है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में मेल डॉमिनेंस को चैलेंज करते हुए कमिन्स कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर वुमन की टीम भी पार्टिसिपेट करेगी। कॉलेज की टीम ज़ेनिथ में 24 फीमेल मेम्बर्स हैं। टीम की कैप्टन एेश्वर्य माली इस बार अपनी जीत को लेकर ज्यादा कॉन्फिडेंट नजर रही हैं।
इस इवेंट को इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नाेलॉजी कॉलेज द्वारा होस्ट किया जा रहा है। बाहा 2013 के बाद यह दूसरा मौका है जब आईआईएसटी बाहा को होस्ट कर रहा है।