- Hindi News
- मजबूत प्रधानमंत्री देश को मजबूत बनाता है : शर्मा
मजबूत प्रधानमंत्री देश को मजबूत बनाता है : शर्मा
जिसदेश का प्रधानमंत्री मजबूत होता है उस देश का विकास भी मजबूती के साथ होता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में मजबूती के साथ विकास की आधारशिला रखी गई है। अच्छे दिनों के लक्षण दिखाई देने लगे हैं। 100 दिन में केन्द्र सरकार ने मध्यप्रदेश के विकास में शिवराज चौहान को ऐतिहासिक सहयोग देना प्रारंभ कर दिया है। आज जापान जैसा देश भारत को अपना साझेदार बनाने के लिये तैयार है। अमेरिका और आस्ट्रेलिया जैसे देशों का व्यवहार बदल रहा है।
यह कहा भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद रघुनंदन शर्मा ने। वे श्रीराम मंदिर पंचकुइया के सभागार में भाजपा की नगर इकाई की कार्यसमिति को संबोधित कर रहे थे। महापौर कृष्णमुरारी मोघे ने कहा 14 वर्षों से इंदौर नगर निगम में भाजपा की परिषद है। जब कांग्रेस की परिषद हुआ करती थी, तब का इंदौर और आज के इंदौर के अंतर को जनता बखूबी समझ रही है।
विधानसभा, लोकसभा चुनाव में लगातार भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, जनता द्वारा विकास पर लगाई गई मुहर है। नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा, विधायक सुदर्शन गुप्ता, रमेश मेंदोला, उषा ठाकुर, मालिनी गौड़, शंकर लालवानी, घनश्याम शेर, कमलेश शर्मा, कमल वाघेला, सतीश शर्मा, मधु वर्मा, सुमित मिश्रा, मनोज मिश्रा, दीपक जैन, राजेश शर्मा आदि उपस्थित थे।