- Hindi News
- डेढ़ साल से दबाकर रखा है कर्मचारियों को डेढ़ हजार रुपए बढ़ाकर देने का आदेश
डेढ़ साल से दबाकर रखा है कर्मचारियों को डेढ़ हजार रुपए बढ़ाकर देने का आदेश
देवीअहिल्या यूनिवर्सिटी में पिछले 10 20 साल से महज 5 से 7 हजार प्रतिमाह में काम कर रहे कर्मचारियों को डेढ़ से ढाई हजार रुपए बढ़ाकर देने का आदेश प्रबंधन ने अब तक लागू नहीं किया है। शासन ने डेढ़ साल पहले यह आदेश दिया था। इसके तहत 10 साल से काम कर रहे कर्मचारियों को डेढ़ और 20 साल से काम कर रहे कर्मचारियों को ढाई हजार रुपए बढ़ाकर दिए जाना थे, लेकिन तब से अब तक प्रबंधन इसकी प्रक्रिया ही पूरी नहीं कर पाया है, जबकि ये दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी पूरे आठ घंटे की ड्यूटी दे रहे हैं। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया तो कर्मचारियों ने कोर्ट जाने का मन बनाया है। उनका कहना है अब घर चलाना मुश्किल हो गया है। तो हमें स्थायी किया जा रहा है और वेतन बढ़ाया जा रहा है।
तीन माह में पूरी होना थी प्रक्रिया, ईसी भी कर चुकी है पास
शासनके आदेश के बाद तीन माह में यह प्रक्रिया पूरी कर एरियर सहित भुगतना किया जाना था। कार्यपरिषद ने भी इसे औपचारिक मंजूरी दे दी थी, लेकिन उस मंजूरी को ही सालभर बीत गया। अब तक कर्मचारियों को बढ़े हुए पैसे और लगभग डेढ़ साल का एरियर नहीं मिला है, जबकि इन कर्मचारियों को वेतन वृद्धि भी हर साल महज 200 से 500 रुपए ही दी जा रही है।
मैं आज ही पता करवाता हूं
^कर्मचारियोंको वेतन बढ़ाकर दिए जाने के आदेश पर प्रक्रिया अंतिम दौर में है। वर्तमान स्टेटस क्या है और अब तक पैसा क्यों मिलना शुरू नहीं हुआ है, यह मैं आज ही पता करवाता हूं। -आर.के. बघेल, उपकुलसचिव,डीएवीवी