पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीवी चालू करते समय बच्ची की करंट से मौत

टीवी चालू करते समय बच्ची की करंट से मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गीतानगर निवासी 13 साल की बच्ची की सोमवार को करंट लगने से मौत हो गई। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत बता दिया। मौत का पता चलते ही परिवार के लोग भड़क गए और अस्पताल में हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मूकदर्शक बनी रही। काफी देर बाद मामला शांत हुआ।

चंदन नगर पुलिस के अनुसार गीता नगर में रहने वाली नाजमीन पिता रहीस शाम को टीवी देखने के लिए प्लग लगा रही थी तभी करंट लगने से वह अचेत होकर गिर पड़ी। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इससे वे डॉक्टर पर ही लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। बल मौके पर पहुंचा, लेकिन मूकदर्शक बना रहा। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। डायरेक्ट लाइन में तार डालने के कारण बच्ची को करंट लगने की बात भी सामने आई है, हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी।

परिजन बच्ची के पीएम नहीं कराने को लेकर भड़के थे। करंट लगने से मौत के कारण बच्ची का पीएम जरूरी था, लेकिन परिवार पीएम नहीं कराना चाहते थे। वे पूरे मामले में डॉक्टरों की लापरवाही बता रहे थे। काफी देर चले हंगामे के बाद परिवार को समझाइश दी गई, तब वे माने और मामला शांत हुआ। बाद में बच्ची के शव को पीएम के लिए मर्च्युरी में रखा गया। मंगलवार को पुलिस पीएम करवाएगी।