सैलून संचालक ने जहर खाकर जान दी
इंदौर|पैर सेविकलांग होने की निराशा के चलते हेयर सैलून संचालक ने रविवार को जहर खाकर जान दे दी। राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार 50 वर्षीय हीरालाल पिता लक्ष्मीनारायण भाटिया निवासी निहालपुर मुंडी का इलाके में ही हेयर सैलून था। हीरालाल विकलांग थे, जिससे वे निराश रहते थे। इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। रविवार को उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया था। गंभीर हालत में उन्हें चोइथराम अस्पताल में भर्ती किया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हीरालाल के दो बच्चे हैं। उनके पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने पैरों की तकलीफ के कारण आत्महत्या करने की बात कही है।