- Hindi News
- जिला कोर्ट कर्मचारियों में रोष, विरोध जताया
जिला कोर्ट कर्मचारियों में रोष, विरोध जताया
एकन्यायाधीश की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा दर्ज चोरी के प्रकरण के मामले में जिला अदालत के कर्मचारियों ने विरोध जताया। बाद में उन्हें पता चला रिपोर्ट कोर्ट के कर्मचारी के नहीं बल्कि अज्ञात के खिलाफ केस कायम किया गया है।
न्यायिक दंडाधिकारी अमित रंजन समाधिया निवासी साकेत नगर ने 11 सितंबर को पलासिया थाना में एक अंगूठी, लॉकेट सहित 80 हजार रुपए की चोरी होने की शिकायत की थी। जांच के बाद पुलिस ने 12 को अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का केस कायम किया। दो दिन अवकाश के बाद सोमवार दोपहर न्यायिक कर्मचारियों में यह सूचना फैली कि न्यायाधीश के तैनात कोर्ट कर्मचारी के खिलाफ पुलिस ने चोरी का केस कायम कराया है। इस पर कर्मचारी भड़क गए। न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रमेशचंद्र भेनिया , कर्मचारी नेता हीरालाल पुरोहित, केदार रावल, अंजनीकुमार वाजपेयी, अनिरुद्ध मुखिया ने जमकर विरोध जताया। बाद में कर्मचारी नेता जिला एवं सत्र न्यायाधीश से भी मिले। उधर, थाना पलासिया के मुताबिक न्यायाधीश ने घर पर काम करने वाले दो लोगों पर केवल शंका जताई है। उनसे पूछताछ की जाएगी।