- Hindi News
- प्रेमी के साथ रह रही महिला की जलने से मौत
प्रेमी के साथ रह रही महिला की जलने से मौत
राजेंद्रनगर में प्रेमी के घर रहने वाली महिला की जलने से मौत हो गई। कुछ महीने पहले वह पति को छोड़ प्रेमी के घर चली गई थी। पीएम के बाद शव ले जाने को लेकर अस्पताल में गहमा-गहमी का माहौल बन गया। बाद में महिला का पति अंतिम संस्कार के लिए शव ले गया।
राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय बेबीबाई पति दादाराम तायड़े बुद्ध नगर में रहती थी। है। उसके तीन बच्चे हैं। उसी मकान में निचली मंजिल पर रमेशचंद्र प|ी बच्चों के साथ रहता था। बेबीबाई और उसमें प्रेम संबंध होने के बाद वे दोनों टंकी हॉल के पास रहने चले गए थे। दादाराम के परिवार ने बताया बेबीबाई 29 मार्च को रमेश के साथ चली गई थी। तब से दोनों साथ में रह रहे थे। 12 सितंबर को बेबीबाई खाना बनाने के दौरान जल गई थी। रमेशचंद्र ने बताया उसकी चीख सुन वह उसे बचाने भागा। बमुश्किल उसे बचाया और एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसका इलाज चल रहा था। बेबीबाई 40 ्रतिशत से ज्यादा जल चुकी थी। रविवार रात उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर दादाराम के परिवार के लोग एमवाय अस्पताल पहुंचे।
शव ले जाने को लेकर चली खींचतान
बेबीबाई के पीएम के दौरान रमेशचंद्र और दादाराम के परिजन के बीच शव ले जाने को लेकर खींचतान शुरू हो गई। दोनों परिवार बेबीबाई का शव ले जाने पर अड़े रहे। बाद में समझाइश के बाद दादाराम को शव सौंपा गया। इधर, दादाराम के परिजनों ने रमेशचंद्र पर शंका जाहिर की है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।