पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मकान मालिक की प्रताड़ना से परेशान किराएदार ने फांसी लगाई

मकान मालिक की प्रताड़ना से परेशान किराएदार ने फांसी लगाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर|मकान मालिककी प्रताड़नाओं से तंग आकर किराएदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक पिता के घर आया था वहीं उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस को उसके पास सुसाइड नोट भी मिला है।

एरोड्रम पुलिस के अनुसार मृतक 23 वर्षीय राहुल पिता कैलाश निवासी नगीन नगर था। वह विजयश्री नगर में रहता था, मकान मालिक से परेशान होकर वह अपने पिता के घर गया और वहां फांसी लगा ली। पिता ने उसे फंदे पर देखा तो जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके पास मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा था कि उसका मकान मालिक मुरली पंडित उसे आए दिन मारने की धमकी देता था और पड़ोस की महिला भी 15 हजार रुपए के लिए मारपीट करती है। परिजनों का कहना था मकान मालिक उस पर 15 हजार रुपए चोरी करने का आरोप लगा रहा था। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर राहुल ने आत्महत्या कर ली।