पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेकिंग में पकड़ाए वाहन चोर, चार बाइक जब्त

चेकिंग में पकड़ाए वाहन चोर, चार बाइक जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाहनचेकिंग में पुलिस ने वाहन एक चोर को गिरफ्तार किया है। उससे चार मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में युवक खुद को इंजीनियरिंग का छात्र बता रहा था, जबकि वह सुपरवाइजर है।

संयोगितागंज पुलिस ने देवास निवासी 20 वर्षीय जीवन पिता बाबूलाल 30 वर्षीय शैलेंद्र पिता विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया है। रविवार रात पुलिस व्हाइट चर्च चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक पर जा रहे जीवन को रोका और दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दे सका। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बाइक चुराना कबूल किया।

पहले वह खुद को इंजीनियरिंग का छात्र बता रहा था, लेकिन बाद में चंदन नगर इलाके में सुपरवाइजर होना बताया। हालांकि पुलिस इसकी तस्दीक कर रही है। उसने शैलेंद्र का नाम भी बताया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को संभावना है कि आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।