आलू-प्याज ठहरे लहसुन में बढ़त
आलू-प्याज ठहरे लहसुन में बढ़त
इंदौर| आलूऔर प्याज के भाव में स्थिरता बनी हुई है। लहसुन में आवक ज्यादा होने के बावजूद लेवाली अच्छी बनी होने से भाव में तेजी है।
राशन का आलू 800 से 880 मीडियम 750 से 800 रुपए के भाव रहे। आवक 3000 कट्टे की रही। यूपी का आलू 760 से 821 रुपए के भाव रहे और आवक 7 गाड़ी की रही। प्याज बेस्ट सुपर मोटा 600 से 700 बारीक 300 से 400 एवरेज 550 से 750 रुपए के भाव रहे। प्याज की आवक 90 गाड़ी की रही।
लहसुन बारीक 1500 से 2500 पूना लड्डू 3000 से 3500 एक्स्ट्रा लड्डू 4000 से 4500 सुपर फूल गोला 5500 से 6500 रुपए के भाव रहे और लहसुन की आवक 10000 बोरी की रही।