पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थोक महंगाई गिरकर सबसे कम

थोक महंगाई गिरकर सबसे कम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली| थोकमहंगाई लगातार तीसरे महीने गिरते हुए अगस्त में 3.74 फीसदी पर पहुंच गई। यह पांच साल में सबसे कम है। अक्टूबर 2009 में थोक महंगाई 1.8 % दर्ज की गई थी।

खाद्य वस्तुओं के दाम में गिरावट से यह संभव हो सका है। जुलाई में खाद्य महंगाई 8.43 फीसदी थी जो अगस्त में घटकर 5.15 फीसदी रह गई। यह जनवरी 2012 के बाद न्यूनतम स्तर है। अगस्त में खुदरा महंगाई भी जुलाई के 7.96 फीसदी से कम होकर 7.8 फीसदी हो गई थी। पिछले महीने सब्जियों के दाम में 4.88 फीसदी गिरावट आई।

प्याज तो 44.7 फीसदी सस्ती हो गई। हालांकि आलू में तेजी रही। अगस्त में इसके दाम 61.61 फीसदी बढ़ गए। आलू जुलाई में भी 46.41 फीसदी महंगा हुआ था। फल 20.31 फीसदी महंगे हुए। ईंधन और ऊर्जा वर्ग में मुद्रास्फीति 4.54 फीसदी रही, जो जुलाई में 7.40 फीसदी थी।

पिडिलाइटने तैयार किया एंटी बबल फॉर्मूला

इंदौर| पिडिलाइटकंपनी ने अपनी आरएंडडी लैब में एंटी बबल फॉर्मूले को तैयार किया। फिर उसे फेविकोल हाई-पर में प्रयोग किया गया है। इसे लाॅन्च करने के अवसर पर कंपनी के सीएमओ अनिल जयराज ने बताया नई तकनीक के लिए देशभर में पहले सर्वे कराकर बिल्डरों और कार्पेंटरों से राय जानी। उसके बाद इसे तैयार किया है।