- Hindi News
- सूची जारी हुई तो राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत में निराकरण हो सकेगा
सूची जारी हुई तो राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत में निराकरण हो सकेगा
इंदौरनगर निगम के तहत आने वाले अध्यापकों का प्रमोशन कई वर्षों से लंबित है। सितंबर में जारी प्रारंभिक वरिष्ठता सूची के बाद से पूरा मामला ठंडे बस्ते में है, जबकि ज्यादातर स्थानों पर यह प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इस मामले को लेकर डीबी स्टार द्वारा 30 अक्टूबर को प्रकाशित खबर को आधार बनाकर मप्र उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के उप महाधिवक्ता बनवारीलाल यादव ने तमाम आला अधिकारियों को पत्र लिखा है। इसकी प्रतिलिपि मुख्य सचिव, मप्र शासन, प्रमुख सचिव, शिक्षा विभाग और कलेक्टर को भी भेजी गई है। संभागायुक्त, आयुक्त नगर निगम, संयुक्त संचालक और प्रिंसिपल रजिस्ट्रार मप्र हाईकोर्ट खंडपीठ, इंदौर को लिखे पत्र में उपमहाधिवक्ता बीएल यादव ने लिखा है कि प्रदेश के अन्य जिलों में अध्यापकों की अंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन हो चुका है, लेकिन इंदौर नगर निगम ने अब तक इसे लेकर कोई कार्रवाई नहीं की है। अध्यापकों द्वारा मप्र उच्च न्यायालय में 25 याचिकाएं वरिष्ठता सूची से संबंधित विचाराधीन हैं। यदि इंदौर नगर निगम तत्काल अध्यापकों की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी कर दे तो 13 दिसंबर को इंदौर में होने जा रही राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत में उक्त याचिकाओं का शीघ्र निराकरण हो सकेगा। डीबी स्टार ने इस मामले को 30 अक्टूबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
इंदौर के अलावा सभी नगरीय निकायों में पदोन्नति की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। छिंदवाड़ा जिला पंचायत में जहां सितंबर में ही अंतिम वरीयता सूची का प्रकाशन हो चुका है, वहीं खंडवा में 7 अक्टूबर को ही अध्यापकों की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। नलखेड़ा नगर परिषद (आगर-मालवा) में भी अंतिम पदक्रम सूची सितंबर में ही जारी हो चुकी है। इसके साथ ही नरसिंहपुर और भोपाल में भी प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इंदौर नगर निगम में यह मामला प्रारंभिक सूची के प्रकाशन के बाद आगे नहीं बढ़ा है। शहर के 33 हायर सेकंडरी, 198 मिडिल और 28 हाईस्कूलों में अध्यापकों का प्रमोशन कई वर्षों से अटका हुआ है। इनमें अध्यापक संवर्ग-1 के जहां 64 पद रिक्त हैं, वहीं संवर्ग-2 के 48 पदों पर पदोन्नति होना है।
^सूची जारी हो तो निपटे मामले
मीडियारिपोर्ट से जानकारी मिली कि प्रदेश के दूसरे नगर निकायों में अध्यापक संवर्ग की पदोन्नति की प्रक्रिया जारी है, लेकिन इंदौर नगर निगम ने अभी तक अंतिम वरिष्ठ