- Hindi News
- पीएचक्यू के आदेश पर सीआईडी ने पकड़ा मामला, बरकतुल्ला यूनिवर्सिटी की बनाई गई थी नकली मार्कशीट
पीएचक्यू के आदेश पर सीआईडी ने पकड़ा मामला, बरकतुल्ला यूनिवर्सिटी की बनाई गई थी नकली मार्कशीट
दो अन्य यूनिवर्सिटी के भी जुड़ रहे हैं तार
रतलामएसपी ऑफिस में एक युवती द्वारा फर्जी मार्कशीट से नौकरी लगने की गोपनीय शिकायत पीएचक्यू को हुई थी। जांच के लिए आईजी सीआईडी अनुराधा शंकर सिंह ने इंदौर सीआईडी को आदेश दिए। इस पर इंदौर सीआईडी टीआई शैलजा भदौरिया के नेतृत्व मे टीम का गठन हुआ।
जांच टीम ने स्टेनोग्राफर परीक्षा से संबंधित सारे पहलुओं की पड़ताल की। इस दौरान परीक्षा पास कर चुके आवेदकों के दस्तावेजों की बारीकी से छानबीन की। इसमें एक युवती के द्वारा लगाई गई पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन की संदिग्ध मार्कशीट लगी मिली। इस मार्कशीट की पड़ताल के लिए सीआईडी की टीम यूनिवर्सिटी गई। वहां जांच की गई तो दो बातें सामने आईं। पहली, इस तरह का पीजी डिप्लोमा यूनिवर्सिटी नहीं करवाती है। इसके अलावा दूसरी बात यह कि मार्कशीट में जो कागज उपयोग किया गया है, वह कागज यूनिवर्सिटी इस्तेमाल नहीं करती है। सारी तस्दीक होने के बाद टीआई ने रतलाम पुलिस से संपर्क कर स्टेनोग्राफर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं प्रदेश की ही दो अन्य यूनिवर्सिटी के तार भी घपले से जुड़े हैं।
^ जांच इंदौर सीआईडी को सौंपी
फर्जीमार्कशीट का कोई मामला आया है। इसकी जांच हमने सीआईडी इंदौर को सौंपी है। वे कार्रवाई कर रहे हैं। अनुराधाशंकर सिंह, आईजी,सीआईडी