पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक बैग छीनकर भागा तो महिला पीछे दौड़ी, लोगों ने पकड़कर पीटा

युवक बैग छीनकर भागा तो महिला पीछे दौड़ी, लोगों ने पकड़कर पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कीम54 में शुक्रवार दोपहर फिजियोथैरेपी करवाकर लौट रही महिला से युवक ने पर्स छीन लिया। महिला ने चिल्लाते हुए उसका पीछा किया। लाेगों ने उसे पकड़ा और पिटाई कर थाने ले गए। विजय नगर पुलिस के मुताबिक, सीए राजेश बंडी की प|ी प्रीति दोपहर डेढ़ बजे अस्पताल से पैदल घर लौट रही थीं। घर से कुछ दूरी पर एक युवक पैदल उनके पीछे आया और पर्स छीनकर भागा। पर्स में मोबाइल नकदी थी। प्रीति ने बताया उन्होंने चिल्लाते हुए लुटेरे का पीछा किया। आसपास के लोग मदद को भागे और उसे पकड़ लिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया हैं। युवक ने अपना नाम विकास सिंह पाल निवासी ग्वालियर बताया। उसने बताया कि वह कैट की तैयारी कर रहा है। पेट भरने के लिए यह वारदात की।

प्रीति बंडी, जिन्होंने दिखाई हिम्मत