पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वॉट्स एप पर कमेंट्स को लेकर छात्रों में विवाद

वॉट्स एप पर कमेंट्स को लेकर छात्रों में विवाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूनिवर्सिटीके आईएमएस में शुक्रवार को एमबीए (मार्केटिंग मैनेजमेंट) के छात्रों में मारपीट हुई। जिस समय मारपीट हो रही थी, कुछ प्रोफेसर डर कर क्लास रूम में घुस गए। बाद में कुछ सीनियर प्रोफेसरों ने छात्रों को डांटा तो वे भागे।

शुक्रवार दोपहर सेमेस्टर परीक्षा के बाद यह विवाद हुआ। एक छात्रा ने एक छात्र के बारे में वॉट्स एप पर कोई कमेंट किया। इससे नाराज छात्र उक्त छात्रा से विवाद करने पहुंच गया। विवाद के दौरान छात्र दो गुटों में बंट गए। देखते ही देखते उनमें मारपीट होने लगी। कुछ प्रोफेसर उधर से गुजरे तो उन्होंने समझाने की कोशिश की लेकिन छात्र नहीं माने। एक छात्र की शर्ट फट गई और दो को मामूली चोट आई।

आईएमएस