पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंचाई विभाग का इंजीनियर 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

सिंचाई विभाग का इंजीनियर 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | इंदौर/खरगोन

लोकायुक्तपुलिस इंदौर ने जल संसाधन विभाग खरगोन के सब इंजीनियर सुरेशकुमार भालसे को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। सब इंजीनियर ने बांध बनाने वाले ठेकेदार का बिल पास करने के लिए रुपए मांगे थे। लोकायुक्त एसपी अरुण मिश्रा के मुताबिक, नौशाद खान निवासी काजीपुरा (खरगोन) ने शिकायत की थी कि वह और उनके समधी मेहरूद्दीन खरगोन के झिरन्या में बांध बना रहे हैं। चार लाख रु. के बिल की मंजूरी के लिए सब इंजीनियर ने 68 हजार रु. की रिश्वत मांगी। उसने कहा कि पहली किस्त के रूप में 20 हजार देने पर ही वह बिल पास कर एनओसी देगा। इस पर लोकायुक्त पुलिस ने उसे पकड़ने की योजना बनाई। आरोपी ने नौशाद को शुक्रवार सुबह नौ बजे गंगा नगर कॉलोनी स्थित निवास पर 20 हजार रु. लेकर बुलाया था। फरियादी ने वहां पहुंचकर जैसे ही उसे 20 हजार दिए, लोकायुक्त पुलिस निरीक्षक युवराजसिंह चौहान, एसपीएस राघव आशा शेजकर की टीम ने पकड़ लिया। आरोपी को भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर मौके पर ही जमानत दे दी।