पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रणजीत अष्टमी पर महायज्ञ हुआ

रणजीत अष्टमी पर महायज्ञ हुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर| रणजीतअष्टमी महोत्सव पर रणजीत हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया था। इसमें 108 हनुमान चालीसा पाठ, नवग्रह शांति पाठ के साथ वैदिक मंत्रोच्चार कर यंत्रों को अभिमंत्रित किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में आहुतियां दीं। भक्तमंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। रात को आरती में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

प्रभातफेरीमें होगी 25 फीट की ध्वजा- जयरणजीत भक्त मंडल द्वारा रविवार सुबह पांच बजे मंदिर परिसर आरती के बाद प्रभातफेरी निकलेगी। इसमें 25 फीट की धर्मध्वजा आकर्षण का केंद्र होगी। प्रभातफेरी शंख ध्वनि आतिशबाजी के साथ शुरू होगी। सुसज्जित रथ पर रणजीत बाबा की प्रतिमा रहेगी।

108हनुमान मंदिर दर्शन यात्रा 14 को- धर्मविज्ञान शोध संस्थान के तत्वावधान में हनुमान अष्टमी पर 14 दिसंबर को रणजीत हनुमान मंदिर से 108 हनुमान मंदिर दर्शन यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा सुबह साढ़े छह बजे मंदिर परिसर से शुरू होगी। यात्रा का समापन पंचमुखी चिंताहरण हनुमान मंदिर हंसदास मठ पिलियाखाल एरोड्रम रोड पर होगा। उक्त जानकारी धर्म विज्ञान ट्रस्ट के आशीष मालवीया एवं भूपेंद्र सिंह चंदेल ने दी।