करंट लगने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत
इंदौर| जूनीइंदौर क्षेत्र में शुक्रवार को कर्बला मैदान के पास घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, अनिल सोलंकी का घर लोहे की चद्दरों से बना है। घर के पिछले हिस्से में बिजली के खुले तारों के कारण चद्दरों में करंट गया। चद्दरों के कारण घर के आगे खंभे में भी करंट उतर गया। साेलंकी के बेटे शिव ने खंभा पकड़ लिया, जिससे मौत हो गई। जांच अधिकारी आरएस सोलंकी के अनुसार, परिजनों ने लिखित में दिया कि वह बच्चे का पोस्टमॉर्टम नहीं करवाना चाहते। इस पर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम नहीं करवाया।