कार डीलर पर धोखाधड़ी का केस
पुलिसने एक कार डीलर कंपनी के मालिक, जनरल मैनेजर सहित तीन लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
राजेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक, स्कीम 78 निवासी एडवोकेट बनवारीलाल यादव की शिकायत पर माय कार कंपनी के मालिक सौरभ गर्ग निवासी भोपाल, इंदौर के जीएम नरेश पोरवाल और वर्कशॉप इंचार्ज गनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। यादव का कहना है कि उन्होंने कंपनी की हुक्माखेड़ी स्थित वर्कशॉप पर कार रिपेयरिंग के लिए दी थी। उन्होंने पोरवाल से कहा था कि खर्च का इस्टीमेट दे दो। पोरवाल ने मौखिक तौर पर 15 हजार का खर्च बताया। बाद में 1.41 लाख का बिल थमा दिया, जबकि कार की कीमत ही 1.83 लाख थी। उन्होंने इंश्योरेंस कंपनी से 69 हजार रु. भी ले लिए। बाकी राशि वह यादव से मांगने लगे।